पीलीभीत: एक माह के भीतर मकान में दूसरी चोरी, बिजली की मेनलाइन काट CCTV ठप कर गए चोर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। निर्माणाधीन मकान में एक माह के भीतर दूसरी बार चोरी हो गई। पिछली बार सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई। हालांकि उसकी धरपकड़ नहीं हो सकी। इस बार चोर ने बिजली की मेन लाइन काटकर कैमरे ही ठप कर दिए। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह के रहने वाले आशीष कुमार जैसवार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका एक निर्माणाधीन मकान मोहल्ला देशनगर मां यशवंतरी देवी मंदिर मार्ग पर है। इसमें टाइल्स, बिजली फिटिंग और सीलिंग कार्य चल रहा है। चौदह जनवरी को जब लेबर के आने पर मकान का गेट खोला तो पता चला कि मकान में चोरी हो गई है। 

बिजली फिटिंग के तार के चार बंडल, छत पर से एसी फिटिंग की कॉलर समेत चार और लेबर की मशीनों के तार जड़ से काटकर चोरी कर लिए गए हैं। ये भी बताया कि पूर्व में भी 14 दिसंबर को चोरी हो गई थी। सीसीटीवी में चोर की तस्वीर भी कैद हुई थी लेकिन उसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। अब दोबारा चोरी की गई है। चोर ने बिजली की मेन लाइन का तार काट दिया, जिससे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़ गए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस के हत्थे चढ़े 25-25 हजार के दो इनामी, गैंगस्टर एक्ट के मामले में थे फरार 

संबंधित समाचार