रामपुर: दहेज में तीन लाख रुपये और कार नहीं मिली तो शौहर ने दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज में 3 लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़ित ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शाहबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि उसका निकाह 23 अप्रैल 2017 को सिविल लाइन के अजीतपुर निवासी राहत अली से हुआ था। महिला के मायके वालों ने शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन उसके बाद महिला का पति राहत अली, ससुर खुर्शीद, ननद रिजवाना, ननदोई शराफत खुश नहीं थे। एक साल के बाद ससुरालियों ने दहेज में 3 लाख रुपये और एक कार की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ  मारपीट करने लगे थे। इतना ही नहीं ननदोई उस पर बुरी नियत रखता था। कई बार उससे छेड़खानी तक कर दी थी। विरोध करने पर ससुराली उसके साथ मारपीट किया करते थे।

आरोप है कि 14 अगस्त 2023 को आरोपी  शौहर ने पत्नी को तलाक दे दिया। ससुरालियों ले महिला को पीटकर घर से भगा दिया। उसके बाद से महिला मायके में रह रही है। उसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  पुलिस मामले  की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार