लखीमपुर खीरी: कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर कंपनी का लाखों रुपये बकाया था। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी रुपया जमा करने का दबाव बना रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई निर्भय वर्मा फ्रूटी का काम करते हैं। कई बार कंपनी से सामान लेने के बाद कर्जा चुका भी दिया, लेकिन इधर कुछ दिनों से कारोबार में नुकसान होने के कारण वह कंपनी का कर्ज चुकता नहीं कर सके। कंपनी के कर्मचारी रुपये जमा करने को लेकर लगातार भाई पर दबाव बना रहे थे। इससे भाई मानसिक रूप से काफी परेशान था। रविवार की रात निर्भय सिंह ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: लुटेरों से भिड़ गया युवक...शोर सुनकर लोग पहुंचे तो एक बदमाश को दबोचा

संबंधित समाचार