बहराइच: मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी से सपा में आक्रोश, महंत राजू दास पर केस दर्ज करने के लिए दी तहरीर
बहराइच, अमृत विचार। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो सपा के लोग नाराज हो गए। सभी ने महंत के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।
अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पोस्ट पर महंत ने टिप्पणी कर गलत शब्दों का प्रयोग किया है। इसको लेकर सपा के लोगों में नाराजगी है।
मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। सभी ने महंत के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद केस दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोतवाल ने 15 दिन का समय मांगते हुए जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है। इस दौरान नंदेश्वर नन्द यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बहराइच: अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
