Hardoi News : बस के अंदर यात्री से चेन छीनने वाली महिला गिरोह गिरफ्तार
हरदोई, अमृत विचार : चलती बस में महिला यात्री के गले से चेन छिनने वाली शातिर महिला को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से महिला यात्री की बरामद हुई है। जिसके बाद आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने उसके गैंग की चार महिलाओं की गिरफ्तारी की है। मंगलवार को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्त में आई महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि 20 जनवरी को सीतापुर जनपद के गुडिया टोला निवासी पूजा कश्यप अपने घर जाने के लिए जिंदपीर चौराहे से बस में सवार हुई थी। तभी पूजा के गले से किसी ने सोने की चेन पार कर दी थी।इस पर पूजा ने बस में सवार कुछ महिलाओं पर चेन चोरी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिलाओं की पहचान कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने कछौना कोतवाली के नटपुरवा गांव निवासी आरती, वैशाली, संगीता और रिंकी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित महिलाओं ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तर में आई महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें-Mahakumbh 2025: किन्नरों का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे श्रद्धालु, अखाड़े में उमड़ी भीड़
