कासगंज : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत की चेकिंग, पांच स्कूली वाहनों के किए चालान, एक सीज
कासगंज, अमृत विचार। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को को स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों के फिटनेस, फर्स्टएड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र व जीपीएस आदि को चेक किया गया। पांच स्कूली वाहनों को चालान किया गया और एक वाहन को सीज किया गया। वहीं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहन चालकों के चालान किए गए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश मिश्र ने स्कूली वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन के प्रपत्र जिसमें फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और वाहन चालक के ड्राविंग लाईसेंस को चैक किया गया। स्कूली वाहनों में लगे जीपीएस, फर्स्टएड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र की चैकिंग की गई। कमियों के पाए जाने पर पांच स्कूली वाहनों के चालान कर एक वाहन को सीज किया गया है। सभी स्कूली वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों के प्रपत्र वैद्य रखें, क्षमता से अधिक छात्र/छात्राओं को न बैठाएं, वाहन को निर्धारित गति से ही संचालित करें, रॉग साईड ड्राईविंग न करें। सभी स्कूली वाहनों में चालक के साथ एक एटेन्डेंट अनिवार्य रूप से हो तथा कौहरे के समय वाहन को सावधानी रूप से चलाएं। प्रवर्तन कार्यवाही के साथ सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के पम्पलेट का वितरण किया गया। एआरटीओ ने बताया कि इसके अतिरक्त 45 वाहन चालकों के चालान यातयात के नियमों का उल्लंघन करने के कारण किए गए। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलायी गई। इस दौरान यात्रीकर अधिकारी मनोज कुमार माहेश्वरी व अन्य प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - कासगंज: 31 मार्च तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो बंद हो जाएगा फ्री राशन
