अयोध्या: विकास का रोड मॉडल बनेगी विधानसभा मिल्कीपुर- पूर्व विधायक खब्बू तिवारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज/अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी कुमारगंज पहुंचे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव अयोध्या कि घूमिल छवि को सुधारने का मौका है। मिल्कीपुर जीत से फिर अयोध्या का गौरव लौटेगा। साथ ही विधानसभा विकास का रोल माडल बनेगी। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर से हमारा रिश्ता दो पीढ़ियों से है।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि कुंदरकी, कटेहरी सीट विधानसभा उपचुनाव में वहां की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई। 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले कुदरखी सीट पर भाजपा मतदाताओं ने उम्मीदवार को जीत दिलाई। अब मिल्कीपुर की देवतुल्य जनता की बारी है कि भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाते हुए पूरे विश्व में मिल्कीपुर का नाम रोशन करें। 

वहीं, एमएलसी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। सभा आयोजन बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय, कृष्ण केवल मिश्रा के नेतृत्व किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्रा, शीतला प्रसाद वाजपेई, शत्रुघ्न पाण्डेय, पवन कुमार उपाध्याय, उमेश पाण्डेय, जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित , कमल उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Ayodhya News : सप्ताह भर से लापता चल रहे अधेड़ का बोरे में मिला शव , हत्या की आशंका

संबंधित समाचार