आज का राशिफल। 22 जनवरी, 2025

आज का राशिफल। 22 जनवरी, 2025

मेष     

आज सभी कार्यों में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनंद लेंगे। दांपत्य संबंधों को लेकर समस्या दूर होगी। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय दें।

वृष

आज मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। इसीलिए आप आराम करने का भी विचार बनाएंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे।

मिथुन

आज दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है। समय का दुरुपयोग करने के कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। पेट में जलन के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क

आज अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। लवमेट के प्रति विश्वास बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके व्यक्तित्व में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती हैं।

सिंह

आज अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। आपकी नेतृत्व योग्यता की प्रशंसा होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी।

कन्या

आज करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा। सोच-समझकर ही गंभीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें।

तुला

आज महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिए। परिवार का वातावरण काफी सहयोगात्मक रहेगा। आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें।

धनु

आज आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। संतान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनाए रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर

आज सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जाएंगे।

कुंभ

आज बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें। बॉस पर आंख-मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयां आएंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं।

मीन

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सहकर्मियों के साथ आपको अपने संबंध खराब नहीं करना चाहिए। दांपत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुंचा सकता है। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें।

ताजा समाचार

वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट का विरोध, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड छेड़ेगा बहुजन एलांयस के साथ मिलकर आंदोलन
Pilibhit News: पीलीभीत में प्रधान जी बेटे की बर्थडे पार्टी में बार बालाओं से रात भर लगवाए ठुमके
Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हुई टीम इंडिया, 20 फरवरी को बांग्लादेश से मुकाबला
शाहजहांपुर: नदी में गई भेड़ को बचाने कूदा बेटा...देखकर पिता ने भी लगा दी छलांग, एक का शव मिला
हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर भेजना बेहद शर्मनाक, अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों के मामले में भड़कीं उमा भारती
शाहजहांपुर: भतीजे ने चाची की कर दी हत्या, ऑटो खड़े करने के विवाद में सिर फोड़ा फिर दबा दिया गला