कर्नाटक में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी घाटी में गिरा ट्रक, 11 फल विक्रेताओं की मौत, 10 अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

येल्लापुरा, 22 जनवरी। कर्नाटक में बुधवार सुबह एक ट्रक के 50 मीटर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. नारायण ने बताया कि सभी पीड़ित फल विक्रेता थे और सावनूर से येल्लापुरा मेले में फल बेचने के लिए जा रहे थे। 

सावनूर-हुबली मार्ग पर जंगली क्षेत्र से गुजरने के दौरान यह दुर्घटना हुई। नारायण ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को जगह देने के प्रयास में ट्रक को बायीं ओर मोड़ा था, लेकिन वाहन ज्यादा मुड़ने के कारण करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा।’’ 

उन्होंने कहा कि सड़क पर घाटी की ओर कोई सुरक्षा दीवार नहीं है। अधिकारी ने बताया, ‘‘आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हुबली के कर्नाटक मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान (केआईएमएस) अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।’’ 

ये भी पढ़ें- भोजन और दवाएं बदल सकती हैं त्वचा का रंग, कई बार स्थायी रूप से भी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म