लखनऊ का मौसमः चढ़ा अधिकतम पारा, मिली ठंड से राहत

लखनऊ का मौसमः चढ़ा अधिकतम पारा, मिली ठंड से राहत

लखनऊ, अमृत विचार: पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार से न्यूनतम तापमान भी बढ़ने और पूर्व दिशा से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार हवा चलने की संभावना है। 24 से फिर तापमान में गिरावट आने और ठंढ बढ़ने की संभावना है।

मंगलवार सुबह से ही चटख धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया, इससे ठंड का एहसास नहीं हुआ। पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 और न्यूनतम सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम बदला हुआ है। बुधवार से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और पूर्व दिशा से 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 23 तक मौसम ऐसा ही रहेगा, 24 जनवरी से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कम होगा और फिर से ठंड का एहसास होगा। हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।

Untitled design (25)

दिनांक - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

16 जनवरी - 17.4 - 11.4

17 जनवरी - 24.4 - 8.4

18 जनवरी - 19.1 - 10.3

19 जनवरी - 22.4 - 8.8

20 जनवरी - 26.6 - 11.5

21 जनवरी - 26.6 - 11.8

मौसम का बदला मिजाज, वायु प्रदूषण से राहत नहीं

मौसम के बदले मिजाज के बाद भी वायु प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 158 रहा। बुधवार को सुबह से ही चटख धूप खिली दिखी। चटख धूप के कारण ठंड एवं गलन से लोगों को राहत मिली। लालबाग में एक्यूआई 170, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 169 और केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 153 रहा। कुकरैल पिकनिक स्पाट-1 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 141 रहा। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में 148 और गोमती नगर में 150 रहा। तीन क्षेत्र येलो जोन में रहे।

यह भी पढ़ेः लखनऊः आज इन रास्तों पर मिलेगा लंबा जाम, बदली यातायात व्यवस्था, गणतंत्र दिवस परेड की होगी पहली रिहर्सल

ताजा समाचार

कानपुर में चमड़ा कारोबारी के घर से 90 लाख की चोरी: छत के रास्ते से आए चोर...CCTV फुटेज में तीन नकाबपोश कैद
महाकुंभ में विदेशी और भारतीय विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का किया उपचार
भदोही में भीषण हादसा: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दो लोगों की मौत, 9 जख्मी
लखनऊ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, 43 बाइक बरामद
गुरुग्राम: रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो मासूम बच्चियों की मौत, पिता घायल
महाकुंभ में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक, पुजारियों को मिली बड़ी सौगात