बदायूं: मुर्गे लेने गए किशोर की बाइक ट्रॉली में जा घुसी, दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विजय नगला, अमृत विचार: मुर्गे लेकर लौट रहे किशोर की पिकअप पीलीभीत जिले में गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

थाना बिनावर क्षेत्र के कस्बा निवासी जमील का 16 साल का बेटा समीर मुर्गा और मीट का व्यापार करता था। मंगलवार को वह मुर्गे लेने के लिए जिला पीलीभीत की तहसील बीसलपुर क्षेत्र में पिकअप से गया था। अगले दिन बुधवार तड़के वह पिकअप से मुर्गे लेकर वापस लौट रहा था। रास्ते में घना कोहरा था। जिसके चलते सुबह तकरीबन 5 बजे उसकी पिकअप गन्ना भरकर जा रही ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। 

हादसे में समीर की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेजा। पुलिस की सूचना पर परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। बिनावर के ग्राम प्रधान मुमताज अली ने बताया कि समीर मुर्गा और मीट का काम करता था। वह मुर्गे लेकर वापस बिनावर लौट रहा था लेकिन रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: छुट्टा गोवंश के हमले में फसल की रखवाली कर रहे किसान की मौत

संबंधित समाचार