बदायूं: छुट्टा गोवंश के हमले में फसल की रखवाली कर रहे किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बदायूं, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर भले ही प्रशासन ने छुट्टा गोवंश को पकड़कर गोशाला में भिजवाने का अभियान शुरू किया है लेकिन छुट्टा गोवंश का आतंक कम नहीं हो रहा है। तकरीबन हर सप्ताह किसी न किसी पर हमला करके घायल कर रहे हैं और लोगों की मौत तक हो रही है। छुट्टा गोवंश के हमले में एक और किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन निवासी छोटे पुत्र अल्लाउद्दीन सोमवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। रात में किसी समय छुट्टा गोवंश उनके खेत में घुस आया। छोटे ने उसे भगाने का प्रयास किया तो वह हमलावर हो गया। छोटे को कई बार उठाकर पटका। मंगलवार सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो छोटे का शव पड़ा देखा। उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन चीत्कार करते हुए खेत पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में छुट्टा गोवंश का आतंक है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: यहां 'वीरू' नहीं 'बसंती' चढ़ी पानी की टंकी पर...लोगों को फिल्म शोले की याद आ गई

संबंधित समाचार