बदायूं: लूट के इरादे से घूम रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

उसहैत, अमृत विचार। मुठभेड़ के बाद उसहैत पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाशों के पास से असलाह और बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। तीनों बदमाशों को जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बदमाश लूट के इरादे से घूम रहे थे। 

उसहैत पुलिस मंगलवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रास्ते में लाल रंग की पल्सर से तीन युवक मिले। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। वह जमीन पर गिर गया। इसी दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच दिया। गोली लगने वाले बदमाश ने अपना नाम सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा नवादा निवासी कासिम चौधरी पुत्र बुद्धू उर्फ बुधुआ बताया। उसके साथी ने खेड़ा नवादा निवासी अरुण पुत्र सत्यपाल और सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी साहिब पुत्र दिलशाद बताया। उनके पास से तीन तमंचे, दो खोखा और छह जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। 

पुलिस ने घायल कासिम चौधरी को जिला अस्पताल लाकर इलाज कराया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा। कासिम चौधरी और साहिद पर बदमाशों पर कोतवाली बिल्सी व सिविल लाइन, थाना मूसाझाग, सदर कोतवाली में विभिन्न रिपोर्ट दर्ज हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। उनकी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बदायूं और आसपास क्षेत्र से करते थे चोरी, कार के साथ तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार