पहला टी-20 मैच: बटलर का अर्धशतक, इंग्लैंड की टीम 132 रन पर सिमटी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। कप्तान जोस बटलर (68 रन) के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम शुरूआती झटकों से उबर नहीं सकी और बुधवार को यहां पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के खिलाफ 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए वरूण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 23 रन देकर तीन विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किये जिससे वह भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 97 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गये। आल राउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को दो दो विकेट मिले।

ये भी पढ़ें- Australian Open 2025: मैडिसन कीज के साथ सेमीफाइनल में भिड़ेंगी एम्मा नवारो, इगा स्वियातेक लिस्ट से हुईं बाहर 

संबंधित समाचार