तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। बुधवार की देर सांय रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वाहन सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान स्कूटी सवार युवक ने दम तोड़ दिया।

पंचायतघर में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार को हल्द्वानी से टांडा जंगल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। स्कूटी करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार काबू नहीं हुई और एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ उखड़ने के बाद कार के ऊपर ही

गिर गया। स्कूटी सवार की पहचान सागर नेगी निवासी घुड़दौड़ा हल्द्वानी के रूप में हुई है। जबकि दिल्ली नम्बर की कार 17 वर्षीय किशोर चला रहा था। कार चालक को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल व स्कूटी सवार को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान सागर नेगी की मौत हो गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज