मुरादाबाद : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा...केक काटकर मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
उनके पदचिन्हों पर चलकर देशहित में काम करने का लिया संकल्प
मुरादाबाद। फ्रीडम फाइटर्स संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरहट्टी चौराहा के अग्रवाल कंपलेक्स पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटा और बिस्कुट, टॉफियां बच्चों-बुजुर्गों को बांटा।
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था...तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ बलिदान करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए आगे बढ़कर देश हित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में अंकित अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, शिवांश गुप्ता, मनोज प्रजापति, शांति प्रकाश प्रजापति, आशु प्रजापति, केशव शर्मा, फैज अनवर, हन्नान, विभोर अग्रवाल, विपिन एंथोनी, गनी अनवर, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, मनीष सागर, कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भारत सरकार दिलाए भारत रत्न
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना, जिलाध्यक्ष निश्चल भटनागर आदि ने माल्यार्पण कर नमन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कायस्थ कुल गौरव हैं। कायस्थ समाज और देश के लोग आज तक इस असमंजस में रहते हैं कि नेताजी को हम जिंदाबाद कहें या अमर रहे। क्योंकि उनकी मृत्यु की वास्तविक स्थिति का आज तक पता नहीं चल पाया।
ऐसे में हम केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु का पता लगाया जाए। क्योंकि जब मोदी जी 500 साल बाद अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा सकते हैं और कश्मीर से धारा 370 हटा सकते हैं तो नेताजी की मृत्यु की वास्तविकता का भी पता लगा सकते हैं। यह हमारी सरकार से मांग है। साथ ही हम चाहते हैं कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भारत रत्न सम्मान दिया जाए। इस दौरान महासभा के जिला महामंत्री दिलीप भटनागर व अन्य पदाधिकारी और सदस्य आदि भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच जमकर चले लात-घूसे और लाठी-डंडे, मची अफरा तफरी
