45 साल की हुईं सुष्मिता सेन, बर्थडे पर वायरल हुईं ग्लैमरस तस्वीरें यहां देखें
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता का ग्लैमरस अंदाज फैंस के काफी पसंद आता है। तो आइए आपको सुष्मिता के जन्मदिन पर दिखाते हैं उनकी …
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता का ग्लैमरस अंदाज फैंस के काफी पसंद आता है। तो आइए आपको सुष्मिता के जन्मदिन पर दिखाते हैं उनकी बेहद ग्लैमरस तस्वीरें, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 में हुआ था। उनके पिता भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे और उनकी मां दुबई बेस्ड स्टोर में ज्वेलरी डिजाइनर थीं। सुष्मिता ने अभिनय की दुनिया में तो नाम कमाया ही लेकिन इसके साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
वहीं सुष्मिता ने सिंगल पेरेंट बनकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया जिनके नाम रिने और एलीशा हैं। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने खुद रिने को ये बात बताई थी कि उन्होंने उसे गोद लिया था। सुष्मिता ने बताया कि उन्होंने एक खेल के जरिए रिने को ये बात बताई थी। सुष्मिता ने रिने को 2000 में और अलीषा को 2010 में गोद लिया था। जब सुष्मिता ने रिने को गोद लिया था तो वो 25 साल की थीं।
सुष्मिता ने कम उम्र में वो ख़िताब जीता जिसने पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। 1994 में सुष्मिता सेन ने ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीता और फिर इसी साल वह ‘मिस यूनिवर्स’ बनीं। सुष्मिता मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं।
सुष्मिता ने साल 1994 में आई फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ मुकुल देव और शरद कपूर भी अहम भूमिकाओं में थे। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म दस्तक वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में असफल साबित हुई थी, लेकिन फिल्म में सुष्मिता की अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।
