Sambhal : जामा मस्जिद पर दिखा देशभक्ति का रंग, हाथों में तिरंगे लेकर लगाए नारे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। ठीक दो माह पहले 24 नवंबर को जिस जामा मस्जिद में सर्वे की कार्रवाई के दौरान संभल में बड़ी हिंसा हुई थी उस जामा मस्जिद पर शुक्रवार को देशभक्ति के रंग बिखरते नजर आए। दोपहर को जुमे की नमाज के बाद नमाजी हाथ में तिरंगे झंडे लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए जामा मस्जिद से बाहर आए तो अलग ही नजर सामने आया।

24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे की कार्रवाई को लेकर संभल में हालात बिगड़ गये थे। बड़ी हिंसा होने के बाद संभल अब तक पुलिस मुस्तैदी के हालात से गुजर रहा है। जुमे के दिन जामा मस्जिद पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पूरे शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर रहती है। इस शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही माहौल था। दोपहर दो बजे जुमे की नमाज के बाद नमाजी वापस आने शुरु हुए तो सपा नेता सईद अख्तर इसराईली ने सभी नमाजियों को तिरंगे झंडे बांटे। इसके बाद तो जामा मस्जिद के गेट पर खड़े होकर तमाम नमाजी हाथ में तिरंगे झंडे लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाने लगे।

जामा मस्जिद पर इस बदले हालात की चर्चा हर कोई कर रहा था। कार्यक्रम संयोजक समाजवादी पार्टी नेता सईद अख्तर इसरायली ने कहा कि अपने तिरंगे पर हमें नाज है। सभी को 26 जनवरी को अपने घर प्रतिष्ठान और वाहन पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति के रंग में रंगना चाहिए।

ये भी पढे़ं : Sambhal : सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा बिना नक्शा मकान निर्माण मामले में आया नया एंगल, कई दस्तावेज सामने आए

 

संबंधित समाचार