Video: ऐसा डांस स्टेप्स आपने आज तक नहीं देखा होगा! भाभी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Video Viral: आज के समय में सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी रील को वायरल करने के लिए टेलेंट दिखा रहा हैं। जवान हो या बुजुर्ग सभी लोग रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। मानें तो इसका एक अलग ही क्रेज चल चुका है। सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के कई रील वायरल होते रहते हैं। इस बीच गजब का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।

गजब का किया डांस
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला 'तौबा-तौबा' गाने पर डांस कर रही है। जिसमें वह सिर्फ बच्चों की तरह उछल-कूद कर रही है। पूरे वीडियो में महिला ऐसे ही करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो इतना अतरंगी है कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखने के बाद लोग हैरान हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहें है। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @SuhasiniIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी को इंस्टाग्राम के बारे में कौन बताया, इनको कोई बताओ बुढ़ापे में हड्डियां बड़ी मुश्किल से जुड़ती हैं।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंस्टाग्राम के रील के चक्कर में बौरा गए हैं लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- आंटी ज्यादा जोश मत दिखाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- इंस्टाग्राम बैन होना चाहिए इस हिसाब से। चौथे यूजर ने लिखा- ये क्या क्या देखना पड़ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये लोग यहां भी आ गए।

ये भी पढ़ें- Shocking! शरीर में सांप को लपेटे खिलौने की तरह खेलते दिखी लड़की, Video देख कांप जाएगी रूह