कुशीनगर : विधायक की Press Conference में प्रभारी मंत्री हाथ जोड़कर माहौल बनाने की करते रहे कोशिश
अमृत विचार, कुशीनगर : कुशीनगर जिले के पडरौना में शिवराम पैलेस में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेसवार्ता के दौरान हंगामा हो गया। प्रेसवार्ता में पत्रकारों और विधायक असीम राय के बीच नोकझोंक हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आरोप था कि आयुष्मान योजना के तहत सीएमओ कुशीनगर पर कुछ अनियमितताएँ और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इस पर विधायक असीम राय ने सीएमओ का बचाव किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हाथ जोड़कर पत्रकारों को शांत करने की कोशिश की और स्थिति को संभालने की कोशिश की। साथ ही, उन्होंने सीएमओ की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और इसे सुधारने के लिए कदम उठाने की बात कही।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 459 हिंदू और 6 मुस्लिम जोड़ों की शादी, जीआईसी ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई रस्में
