Republic Day 2025: पुलिस लाइन की परेड में दिखेगा महिला सशक्तिकरण...दिनभर पुलिस की टुकड़ियां रिहर्सल करती रहीं

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

महिला कमांडो व पुलिस रहेगी सबसे आगे, घुड़सवारी के करतब नहीं होंगे

कानपुर, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस पर रविवार को इस बार पुलिस लाइन में होने वाली परेड में महिला शक्ति की झलक दिखेगी। शनिवार को चारों जोन, पूर्वी, पश्चिम, साउथ व सेंट्रल जोन की पुलिस ने हर्सल में जुटी रहीं। परेड में महिला सशस्त्र बल, महिला कमांडो समेत पुलिस की नौ टुकड़ियां शामिल होंगी। इसके अलावा पीआरवी, बाइक दस्ता और फायर ब्रिगेड के वाहन भी मौजूद रहेंगे। 

Police 1 (1)

पुलिस लाइन के आरआई प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परेड में महिला पुलिस कर्मियों और आर्म्ड फोर्स को शामिल किया जाएगा। परेड में सबसे आगे महिला पुलिस को रखा गया है। सशस्त्र पुलिस, पुलिस कार्यालय, उपायुक्त, अपर आयुक्त समेत पुलिस के अन्य कार्यालयों के स्टाफ, ट्रैफिक स्टॉफ, होमगार्ड, एनसीसी टोली, सिविल इमरजेंसी रिजर्व, आर्म्ड इमरजेंसी रिजर्व भी शामिल रहेंगी। पुलिस बैंड साथ चलेगा। इस बार घोड़ों से करतब नहीं होगा। लेकिन बच्चों के कार्यक्रम होंगे। समारोह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। 

Police 2

ये भी पढ़ें- Kanpur DM लगातार कर रहे निरीक्षण: बिधनू में अंत्येष्टि स्थल, राजकीय गोवंश आश्रय व प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, मिड डे मील का खाना बच्चों संग चखा

संबंधित समाचार