तेजस्वी के वार से नीतीश बेहाल, बिहार के शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाते ही सरकार पर तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला था। अब मेवालाल चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को ही उन्होंने अपना पदभार संभाला था। इससे पहले बिहार सरकार में जदयू कोटे से मेवालाल चौधरी को मंत्री बनाये जाने को लेकर राजद …

पटना। बिहार में मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाते ही सरकार पर तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला था। अब मेवालाल चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को ही उन्होंने अपना पदभार संभाला था। इससे पहले बिहार सरकार में जदयू कोटे से मेवालाल चौधरी को मंत्री बनाये जाने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा था कि असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में भ्रष्टाचार करने के आरोपी को शिक्षामंत्री बनाकर क्या उन्हें लूटने की खुली छूट प्रदान की गयी है? तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के भगोडे़ आरोपी को शिक्षामंत्री बना दिया। अल्पसंख्यक समुदायों में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया। उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में सत्ता संरक्षित अपराधियों की मौज है और रिकॉर्डतोड़ अपराध की बहार है।

तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुर्सी की खातिर अपराध, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता पर मुख्यमंत्री जी प्रवचन जारी रखेंगे। राजद नेता ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471 और 120ब के तहत आरोपी मेवालाल चौधरी को शिक्षामंत्री बनाकर क्या भ्रष्टाचार करने का इनाम एवं लूटने की खुली छूट प्रदान की है?

इससे पहले राजद ने आधिकारिक ट्वीट में कहा कि तेजस्वी पर फर्ज़ी केस करवा कर वह इस्तीफा मांग रहे थे और यहां खुद एक भ्रष्टाचारी मेवालाल को मंत्री बना रहे हैं।

मेवालाल चौधरी का इस्तीफा मंजूर
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर शिक्षा मंत्री डॉ. मेवालाल चौधरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राजभवन से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्यपाल राज्यपाल ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर शिक्षा मंत्री डॉ.मेवालाल चौधरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल ने शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी को सौंपा है।

संबंधित समाचार