Deoria accident: देवरिया में खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। यूपी देवरिया जिले के महुआडीह क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को बताया कि हेतिमपुर हाईवे पर बीती देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिन्टू गौड़(22), नीतेश सिंह(23), अतुल सिंह(24) और अंकित गौड़(24) की मौत हो गयी। 

चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और उनकी बाइक खड़े ट्रक के पीछे टकरा गयी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में तीन कुशीनगर और एक देवरिया जिले का निवासी है।

यह भी पढ़ें:-बागपत के बड़ौत में लड्डू पर्व पर टूटी मंच की सीढ़ियां, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- अगर टाइम से मिलता इलाज तो बच सकती थी जान

 

संबंधित समाचार