संभल : प्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने की आत्महत्या, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बबराला में प्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। डबल मर्डर कांड की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। पुलिस अब जाच पड़ताल में जुटी गई है। डबल …

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बबराला में प्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। डबल मर्डर कांड की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। पुलिस अब जाच पड़ताल में जुटी गई है। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के मुताबिक बबराला के मोहल्ला कंजर कालोनी निवासी सुमित गुप्ता (24)) की कस्बे में ही साइकिल के पुर्जों की बिक्री की दुकान है। सुमित का पड़ोस के मोहल्ले लोहिया कालोनी निवासी युवती भूरी (20) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों के घर वाले शादी को राजी नहीं थे। गुरुवार शाम सुमित अपनी प्रेमिका भूरी के मोहल्ले में पहुंचा। भूरी घर से निकल कर उपले लेने जा रही थी। सुमित ने तमंचे से भूरी के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज होते ही मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए लेकिन उनके बीच से निकलता हुआ सुमित अपने मोहल्ले कंजर कालोनी में पहुंच गया। अपने मकान तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने अपने सीने में गोली मार ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सुमित के शव के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।

 

संबंधित समाचार