कानपुर में लिवइन में रखकर की कोर्ट मैरिज फिर घर से भगाया: गर्भवती होने पर अबॉर्शन का आरोप...अब 2 लाख में बना रहे समझौते का दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोविंद नगर थानाक्षेत्र की घटना, पुलिस ने प्रधान समेत दो पर दर्ज की रिपोर्ट

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थानाक्षेत्र में एक युवती ने नरवल निवासी युवक और ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है, कि युवती की सहेली के जरिए युवक से मुलाकात हुई और धीरे-धीरे बात आगे बढ़ती गई। आरोप है, युवक ने लिवइन में रखा, इसके बाद कोर्ट मैरिज की इसके बाद घर से भगा दिया। पुलिस लगाए गए आरोपों की जांच में जुटी है। 

दबौली निवासिनी युवती ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी सहेली के जरिए नरवल के जरकला गांव में रहने वाले गोविंद पाल से मुलाकात और फिर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। युवती का आरोप है, कि गोविंद ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक लिवइन में रखा। आरोप है, इसके बाद युवती गर्भवती हुई तो गोविंद ने उसका अबॉर्शन करा दिया। 

युवती ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो युवक ने 19 नवंबर 2024 को आर्य समाज मंदिर मंधना से शादी की। इसके बाद कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन सामाजिक रूप से शादी नहीं की। शादी की बात परिवार में पता चलने पर युवती के एससी जाति के होने पर गोविंद के परिजनों ने विरोध जताया। इतना ही नहीं इस बात को लेकर गोविंद पाल से कहासुनी भी हो गई। 

इस पर गोविंद ने भरोसा दिलाया था कि परिजनों को राजी करने के बाद सामाजिक रूप से शादी करेगा और आपने साथ रखेगा। युवती का आरोप है, कि 28 नवंबर 2024 को जाति सूचक गालियां देते हुए कहा कि उसने परिवार को दर किनार करके प्रेम विवाह कर लिया था। आरोप है, कि इसके बाद गालीगलौज करते हुए उसे भगा दिया। युवती का आरोप है, कि नरवल जरकला का प्रधान और गोविंद उसे लगातार फोन करके दबाव बनाने लगे। 

आरोप है,कि प्रधान ने दो लाख रुपये लेकर समझौता करने की धमकी दी। इस संबंध में गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह के अनुसार युवती की तहरीर पर आरोपी गोविंद पाल और जरकला के ग्राम प्रधान के खिलाफ महिला से क्रूरता करना, गर्भपात कराने, व्यक्ति को जानबूझकर अपमान करने, सम्मान को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल और मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में DM ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई: पीड़ित बोला- दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, लेखपाल दौड़ा रहे...

संबंधित समाचार