Bareilly: चारों ओर बजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों ने लिए सात फेरे तो किसी निकाह किया कबूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को जिले में पहले चरण का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें करीब 800 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इनमें से कुछ ने सात फेरे लेकर विवाह किया, तो कुछ ने निकाह कबूल किया। इस सामूहिक विवाह समारोह में करीब 13 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी।

कन्या दान और दान-दहेज का सम्मान
दुल्हनों का कन्या दान 51 हजार रुपये की राशि से किया गया। इसके साथ ही उन्हें दान-दहेज भी प्रदान किया गया। समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार भी शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पहले दिन विवाह सम्पन्न होने वाले ब्लॉक्स
28 जनवरी को बरेली जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगर निकायों में सामूहिक विवाह सम्पन्न हुए। इनमें शामिल हैं:

  • ब्लॉक: भुता, फरीदपुर, भदपुरा, नवाबगंज, भोजीपुरा, बिथरीचैनपुर, क्यारा, शेरगढ़।
  • नगर निकाय: नगर निगम बरेली, नगर पालिका परिषद फरीदपुर और नवाबगंज, नगर पंचायत सेंथल, धौराटांडा, रिठौरा, ठिरिया निजावत खां।

29 जनवरी को आयोजित होने वाले विवाह समारोह
दूसरे दिन यानी 29 जनवरी को जिले के अन्य ब्लॉकों और नगर निकायों में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इनमें शामिल हैं:

  • ब्लॉक: आलमपुर जाफराबाद, मझगवां, रामनगर, बहेड़ी, रिछा, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज।
  • नगर निकाय: नगर पालिका परिषद आंवला, बहेड़ी।
  • नगर पंचायत: बिशारतगंज, देवरनियां, रिछा, शेरगढ़, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही।

सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में करीब 800 जोड़े शादी के बंधन में बंधे हैं। हर जोड़े को 51 हजार रुपये कन्या दान के रूप में दिए गए। साथ ही दान-दहेज भी दिया। कहा की समारोह में हिंदू और मुस्लिम बेटियों का विवाद पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गया।

प्रशासन की तैयारी और जिम्मेदारियां
डीएम रविंद्र कुमार ने सामूहिक विवाह समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह आयोजन न केवल विवाह योग्य युवाओं और उनके परिवारों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि सामूहिकता और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें- Bareilly: विजिलेंस टीम ने मारा छापा, 18 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, FIR

संबंधित समाचार