कांग्रेस कर रही राष्ट्र-विरोधी गुपकर गैंग का समर्थन: नकवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरूवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में जिला विकास परिषद चुनाव के लिए एक रैली में संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर के ऐसे पुराने कानूनों को खत्म करने का रास्ता खोला है, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र …

श्रीनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरूवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में जिला विकास परिषद चुनाव के लिए एक रैली में संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर के ऐसे पुराने कानूनों को खत्म करने का रास्ता खोला है, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र की विकास प्रक्रिया में बाधक बने हुए थे। कांग्रेस राष्ट्र-विरोधी गुपकर गैंग का समर्थन कर रही है।

जम्मू-कश्मीर को वापस विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करने वाली मुख्यधारा की विभन्नि राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन गुपकर इस पूर्ववर्ती राज्य में कांग्रेस और गठबंधन के अन्य सहयोगियों के वंशवाद और विनाशकारी राजनीतिक के लिए मृत्युपूर्व बयान साबित होगा।
उन्होंने कहा कि गुपकर गैंग अब गुमराही गैंग बन चुका है। जो अपने क्षणिक राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों के बीच भय और भ्रम पैदा कर रहा है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस और वंश (नेकां) उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं जो कश्मीर को फिर से अलगाववाद और आतंकवाद की आग में झोंकना चाहते हैं।

संबंधित समाचार