कानपुर DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने बिठूर में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण: अफसरों को दिए ये जरूरी निर्देश...
कानपुर, अमृत विचार। मौनी अमावस्या के पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार की दोपहर बिठूर के घाटों का निरीक्षण किया व घाटों में स्नान करने आने वाले स्नानर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
इसके साथ ही बिठूर स्थित नानाराव पेशवा स्मारक पार्क का भी निरीक्षण किया साथ ही साफ सफाई को लेकर प्रबंधक को पार्क में साफ सफाई करवाने के लिए व पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसकी लिए भी निर्देश दिए।
नानाराव पार्क से लौटने के उपरांत मंधना गंगाबैराज हाईवे पर बन रहें निर्माणाधीन अग्निश्मन केंद्र का भी निरीक्षण किया व पास में बन रहें आवासीय परिसर का भी मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौक़े पर अग्निश्मन अधिकारी दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।
