Girlfriend के शौक ने बना दिया चोर, अपने ही घर में की चोरी, फिर धूप सेंकता रहा...कानपुर पुलिस के चंगुल में ऐसे फंस गया शातिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थानाक्षेत्र के अंतर्गत बगदौधी बांगर मंधना निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र स्व भईया लाल दोहरे ने सोमवार की दोपहर पुलिस को दिनदहाड़े घर में चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट हुई थी।

पीड़ित ब्रजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह बाहर टहलने के लिए चले गये और परिवार के अन्य सदस्य छत पर धूप में बैठे हुए थे। ज़ब घर के सदस्य छत से नीचे आये तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। लॉकर में रखें ज़ेवर व कैश रुपये गायब थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी थी।

मंगलवार दोपहर एडीसीपी वेस्ट विजयेंन्द्र द्विवेदी ने प्रेस वार्ता करके घटना के संबंध में जानकारी दी। एडीसीपी वेस्ट ने बताया कि अभियोग पंजीकृत होने के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गईं थी। लेकिन कोई संदिग्ध आता जाता हुआ नहीं दिखाई दिया था।पुलिस को ब्रजेश कुमार के बेटे आयुष कुमार 21 पर शक था।

शक के आधार पर आयुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कि गईं तो उसने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता है जिसके शौक पूरे करने के लिए उसने कर्ज लें रखा था। जिसकी वजह से बकायेदारों ने तगादा शुरू कर दिया था। जिसके चलते उसने अपने घर में ही चोरी करने की ठान ली थी।

उसने बताया कि दोपहर में ज़ब खाना खाने के बाद पापा बाहर टहलने चले गये और मम्मी और भाई बहन छत पर धूप लेने के लिए बैठे हुए थे।उसी दौरान मैंने क्रिकेट खेलने जाने की बात कहकर नीचे आकर घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने पूछताछ करने के साथ ही चोरी किया गया माल भी बरामद किया। जिसमें सोने व चांदी के ज़ेवर समेत 18580 रुपये के साथ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक: महिला बोली- गर्भवती हाेने पर ससुरालियों ने गर्भपात भी कराया

संबंधित समाचार