पीलीभीत : जालसाज गिरफ्तार, नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी की लदपुरा बाईपास के पास से की धरपकड़

पीलीभीत, अमृत विचार। फर्जी फाउंडेशन खोलकर ठगी करने वाले जालसाज को सुनगढ़ी पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी सारनाथ (वाराणसी) क्षेत्र के चंद्रा रोड के निवासी दिवाकर गुप्ता पुत्र इंद्रमनी को लदपुरा बाइपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट, पेन ड्राइव, तीन आधार कार्ड, बैंक चेक, पांच सिम कार्ड, दो नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र प्रति और श्री स्वामी नारायणनंद महाराज जी आश्रम फाउंडेशन सदस्यता की रसीदें बरामद की गई हैं।

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी दिवाकर गुप्ता करीब 17 साल पहले अपना घर छोड़ चुका है। वह मूल रुप से जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है। वह अलग-अलग शहरों में जाकर फर्जी नामों से आधार कार्ड बनाकर लोगों से ठगी करता है। आरोपी ने श्रीस्वामी नारायननंद महाराज जी आश्रम फाउंडेशन पीलीभीत के नाम से गौहनिया चौराहा के करीब एक कार्यालय खोला था। वहां पर लोगों से भागवत गीता बांटने के नाम पर आठ-आठ हजार रुपये की ठगी कर सदस्यता देने के नाम पर बैटरी, इनवर्टर, सिलाई मशीन, सोलर पैनल आदि उपकरण देने का लालच दिया था। कुछ लोगों ये उपकरण दिए भी गए। इसके बाद सारा रुपया इकट्ठा करके भाग गया था। स्थानीय विक्रेताओं से लिए गए उपकरणों के रुपये भी नहीं दिए थे। प्रिटिंग मशीन का भी प्रचार प्रसार सामग्री से जड़ी रकम नहीं दी गई थी। बीते दिनों पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से विवेचना चल रही थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: परिवहन विभाग के गले की फांस बनी पीटीआर में चालान की कार्रवाई

संबंधित समाचार