यूपी: बीएसपी चीफ मायावती के पिता का निधन
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के पिता प्रभुदयाल का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।वे 95 वर्ष के थे। बसपा के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने जारी एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। पत्र में लिखा गया …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के पिता प्रभुदयाल का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।वे 95 वर्ष के थे। बसपा के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने जारी एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की।
पत्र में लिखा गया है, ”अत्यंत खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल दी का आज, 19 नवंबर को स्वर्गवास हो गया है. बहुजन समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से यही प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’
