गोरखपुर: ट्रक में गोकशी को ले जाये जा रहे 21 गाय-बैल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। थानाध्यक्ष गगहा राजप्रकाश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को तड़के एक ट्रक में भरे 21 गाय-बैल बरामद किए। इन्हें आजमगढ़ से लादकर बड़हलगंज होते हुए गोकशी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष के अनुसार ट्रक ड्राइवर ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत …

गोरखपुर। थानाध्यक्ष गगहा राजप्रकाश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को तड़के एक ट्रक में भरे 21 गाय-बैल बरामद किए। इन्हें आजमगढ़ से लादकर बड़हलगंज होते हुए गोकशी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष के अनुसार ट्रक ड्राइवर ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से ट्रक चढ़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस वालों ने पीछा किया तो ट्रक चालक और गो-तस्कर ट्रक के सड़क किनारे उतरने पर कोहरे का फायदा उठाकर ट्रक को छोड़कर फरार हो गए।

ट्रक के अंदर कुल 21 गाय- बैल ठूंस-ठूंस कर भरे मिले जिनके मुंह व पैर रस्सी से बांधकर एक दूसरे के ऊपर लिटाये गए थे। एक गाय मरी हुई मिली। मृत गाय का पोस्टमार्टम और बाकी का इलाज किया गया।

संबंधित समाचार