Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने का असली संघर्ष, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृच विचारः महाकुंभ का क्रेज लोगों पर ऐसा छाया हुआ है की लोग खुद की सेफ्टी तक भी दावं पर लगाए दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव तो महाकुंभ की कई सारी अलग-अलग वायरल फोटोज और वीडियोज देखते होंगे, जो आपको हक्का-बक्का कर देता होगा। 

कहीं चिमट़े वाले बाबा की मार का वीडियो वायरल हो रहा है तो कहीं कुछ लोगों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। कभी लोगों के जुगाड़ का वीडियो चर्चा का विषय बन जा रहा है। कभी डांस करते प्यारे बच्चों का वीडियो लोगों का दिल छू ले रहा है तो कभी कॉलेज स्टूडेंट्स का खाना न बनाकर महाकुंभ में खाना खाने आने का वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे कई सारे वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वैसे ही एक ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो लोगों की आखें खोल कर रख देगा की कैसे लोग भूंसे की तरह भरकर महाकुंभ नगरी पहुंच रहे हैं। 

क्या है वायरल वीडियो?

जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं वो एक ट्रेन का है। वीडियो में लिखा है कि महाकुंभ 2025, मैनी अमावस्या...इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि लोग महाकुंभ जा रहे हैं। ट्रेन के अंदर इतनी भीड़ है कि अगर कोई इंसान हल्का का इधर-उधर होना चाहे तो पैर रखने की जगह नहीं बची है। वीडियो में एक शख्स कहीं जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नीचे बिल्कुल भी जगह नहीं थी, ऐसे में वह वहीं एक तरह से दूसरी तरफ लोगों के सर के ऊपर से जाता नजह आ रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स सीटों पर बारी-बारी पैर रखते हुए आगे बढ़ रहा है। पूरा डिब्बा लोगों से खचाखच भरा हुआ है।

देखें वायरल वीडियो...

https://www.instagram.com/reel/DFXrP-ezhCA/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

यह भी पढ़ेः महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी श्रद्धालुओं का आना जारी, 2.78 करोड़ लोगों ने स्नान किया 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका