रामपुर : महात्मा गांधी को कांग्रेसियों ने शहादत दिवस पर किया याद, गांधी समाधि पर पहुंचकर अर्पित किए श्रद्धा सुमन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। महात्मा गांधी को उनके शहादत दिवस पर याद किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसी महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गांधी समाधि पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि महात्मा गांधी देश की अवाम के दिलो पर राज करते हैं। भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की 30 जनवरी को पुण्य तिथि होती है। मोहनदास करमचंद गांधी को उनके व्यक्तित्व, योगदान के लिए महात्मा गांधी, बापू जैसे नामों से संबोधित किया जाता है। महात्मा गांधी सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे। देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए सत्य और अहिंसा को अपनाया और जीत हासिल की। अहिंसा परमो धर्म: का उनका संदेश पूरी दुनिया में मशहूर है।

भारत ही नहीं विदेशों तक लोग किसी आंदोलन या प्रदर्शन के लिए अंहिसा के मार्ग को अपनाते हैं। भारत को आजादी दिलाने के कुछ समय बाद ही महात्मा गांधी का निधन हो गया। 30 जनवरी 1948 को शाम की प्रार्थना के बाद बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को गोली मार दी। इतिहास में यह दिन काले अक्षरों से दर्ज हो गया। इस मौके पर नोमान खान, लल्लन खां ठेकेदार, जिवेन्द्र गंगवार, महेन्द्र यदुवंशी, कलीम अहमद, निजाम पाशा, दामोदर सिंह गंगवार, अकरम सुल्तान, अब्बास अली, हसीब खां, मणि कपूर, रामगोपाल सैनी, जीशान रजा, सैयद विक्की मियां, इदरीस हुसैन, मुशताक अली, उमर खां, विक्की नफीस, नादिश खां, आरिफ अल्वी, महरबान अली आदि मौजूद रहे।

रजा लाइब्रेरी में दो मिनट का मौन धारण कर बापू को श्रद्धांजलि 
राष्ट्र‌पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रजा लाइ‌ब्रेरी के निदेशक डॉ.पुष्कर मिश्र एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्वाह्न 11 बजे 2 मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर रामधुन का संचालन हुआ।राष्ट्र‌पिता महात्मा गांधी की याद में दो अक्टूबर को आयोजित विचार गोष्ठी वसुधैव समन्वयक गांधी की झलकियों को रजा लाइब्रेरी के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर रिलीज किया गया है। इस अवसर पर अरुण कुमार सक्सेना, तारिक अजहर, मोहनी, हिमांशु सिंह, सनम अली खां आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें : Special Story : दिल्ली के बाद रामपुर में है गांधी जी की दूसरी समाधि, रखी गई हैं बापू की अस्थियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात