Kanpur में किशोरी से दुष्कर्म: क्रिकेट कोच 2 महीने से कर रहा था शारीरिक शोषण, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में क्रिकेट कोच ने किशोरी के दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पनकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

गंगागंज भाग 4 निवासी नीरज वर्मा किशोरी को अरमापुर के ग्राउंड में क्रिकेट सिखाते थे। नीरज किशोरी को अपनी कॉलोनी ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करते थे। नीरज किशोरी से परिजनों को बताने पर धमकाकर गालीगलौज करते थे।

पिछले दो महीने से लगातार शारीरिक शोषण और धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिस पर पीड़िता की मां ने पनकी थाने जाकर घटना की तहरीर दी।

इस संबध में पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पाक्सो, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पॉक्सो, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।।

संबंधित समाचार