अहमदाबाद: कोरोना का कहर, रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने अहमदाबाद शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार से रोज़ रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ़्यू लगाने का फ़ैसला लिया है। राज्य सरकार के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी राजीव गुप्ता ने गुरूवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर से शुरू होकर कर्फ़्यू अगले …

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने अहमदाबाद शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार से रोज़ रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ़्यू लगाने का फ़ैसला लिया है। राज्य सरकार के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी राजीव गुप्ता ने गुरूवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर से शुरू होकर कर्फ़्यू अगले आदेश तक अथवा तब तक जारी रहेगी जब तक स्थिति नियंत्रित नहीं हो जाती। शहर में अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई गयी है। अब कुल 9 हज़ार बेड उपलब्ध हैं। इनकी कोई कमी नहीं है।

संबंधित समाचार