बरेली: एसएसपी कार्यालय पहुंची हत्यारोपी शैंकी की पत्नी, बोली-मेरा पति बेकसूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बारादरी के रोहलीटोला में एबीवीपी कार्यकर्ता कमल गुप्ता के भाई योगेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शैंकी की पत्नी गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने अधिकारियों से कहा कि उसका पति बेकसूर है। वारदात वाले दिन उसका पति और मुकेश बदायूं में थे। पुलिस पूरे मामले की सही से जांच …


बरेली,अमृत विचार। बारादरी के रोहलीटोला में एबीवीपी कार्यकर्ता कमल गुप्ता के भाई योगेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शैंकी की पत्नी गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने अधिकारियों से कहा कि उसका पति बेकसूर है। वारदात वाले दिन उसका पति और मुकेश बदायूं में थे। पुलिस पूरे मामले की सही से जांच करा ले। पुलिस पहले से ही इस हत्याकांड में कुछ बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। इसकी वजह से ही पुलिस ने मुकेश को पकड़ तो लिया है लेकिन उसे गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज रही है।

शैंकी को पुलिस 17 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शैंकी की गिरफ्तारी के दूसरे दिन मुकेश की इलाज के दौरान मौत हुई थी।
बता दें कि रविवार को रबड़ी टोला निवासी कमल गुप्ता ने तस्कर अजय गुप्ता उर्फ शैंकी व उसके साथियों पर मारपीट और डकैती का आरोप लगाया था। आरोप है कि इस मामले में फैसला न करने के कारण आरोपी शैंकी व उसके साथी मुकेश ने कमल गुप्ता के बड़े भाई योगेश गुप्ता को गोली मार दी थी।

बुधवार को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद कमल ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने और इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने की मांग की थी। इस मामले में एसएसपी ने सिर्फ चौकी इंचार्ज को ही लाइन हाजिर किया है। गुरुवार को शैंकी की पत्नी रचना गुप्ता ने एसएसपी को बताया कि उसके पति को हत्या के मामले में झूठा फंसाया गया है। उसका आरोप है कि योगेश के जो गोली लगी है, वह घर में बंदूक की छीना-झपटी में कमल गुप्ता के हाथ से चली है। उसके बाद योगेश को अस्पताल ले जाते समय गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।्र

वहीं, घटना वाले दिन मुकेश गुप्ता बदायूं में मौजूद थे। महिला का आरोप है कि उसके पति को बिना किसी गलती के पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके साथ ही योगेश के परिवार के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में भी यही सामने आया है कि शैंकी और मुकेश दोनों योगेश के घर के आसपास नजर नहीं आए हैं। गोली चलने को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। पुलिस को अभी तक गोली चलने के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार