Women's U19 T20 World Cup : भारतीय गेंदबाजों का कहर, वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका ने दिया 83 रनों का टारगेट
कुआलालंपुर। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां गत चैंपियन भारत के खिलाफ महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 83 रनों का टारगेट मिला है। भारत की ओर से गोंगाडी तृषा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं वैष्णवी शर्मा, परुणिका सिसोदिया और आयुषी शुक्ला को दो-दो सफलता हासिल हुई।
#TeamIndia keeping things tight! 👌 👌
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 2, 2025
South Africa 3 down for 33 after 10 overs.
Follow The Match ▶️ https://t.co/hkhiLzuLwj#SAvIND | #U19WorldCup pic.twitter.com/KyPsffY5sD
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाडी तृषा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, वीजे जोशिथा, शबनम शकील, परुणिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा।
🚨 Toss & Team News 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 2, 2025
South Africa have elected to bat against #TeamIndia in the #U19WorldCup Final!
Here's our Playing XI 🔽
Follow The Match ▶️ https://t.co/hkhiLzuLwj #SAvIND pic.twitter.com/fKhbbUSn04
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेंस, दियारा रामलाकन, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूरस्ट, सेशनी नायडू, एशले वैन विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी।
ये भी पढे़ं : Premier League : लीवरपूल ने बोर्नेमाउथ को हराया, मोहम्मद सालाह ने दागे दो गोल...नॉटिंघम फॉरेस्ट 7-0 से जीता
