कानपुर में जमीन क्रय करने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में जमीन क्रय करने के नाम पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने अपने हिस्से में आ रहे रुपये जमा कर दिए। लेकिन अन्य चारों आरोपियों ने उनकी रजिस्ट्री नहीं की ब्लकि दूसरे के नाम बैनामा कर दिया। इस पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 

बनियापुरवा कटरी निवासी बी आर अहिरवार के अनुसार उन्होंने अपने अन्य हिस्सेदार के साथ जमीन को क्रय करने के लिए एक इकरार नामा भूमि के मालिक यादराम निवासी ग्राम सरफाबाद सेक्टर नोयडा गौतमबुद्ध नगर से किया था। इकरार नामा के अनुसार अपने हिस्से की 16.50 लाख धनराशि चेकों के माध्यम से उनके खाते में जमा किया था। उनके अनुसार यादराम की ओर से कुल 5 लाख रुपये धनराशि खेत की सुरक्षा आदि के लिए दिए गए। अपने हिस्से की संपूर्ण धनराशि का भुगतान किए जाने के बाद भी यादराम ने उनके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। 

आरोप है, कि बल्कि उन्होंने अपने पुत्र गजेन्द्र तथा सुभाष चन्द्र अग्रवाल निवासी जीएफ ब्लॉक अमरगढ़ फरीदाबाद (हरियाणा) व सुरेंद्र यादव निवासी शाहपुर बमैटा गाजियाबाद ने मिलकर किसी दूसरे के नाम से बैमाना कर दिया। इससे उनके साथ लाखों की धोखाधड़ी कर ली गई। 

पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना उन्होंने थाने में सूचना दी। लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा के अनुसार बी आर अहिरवार की तहरीर पर यादराम, गजेंद्र यादव, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में फर्जीवाड़ा कर बड़े कारोबारी से 22 करोड़ रुपये हड़पे: आरोपितों ने पूर्व में भी आशाराम बापू के नाम पर की बेईमानी, खंजाची जय बाजपेई का भी आया नाम...

संबंधित समाचार