अल्मोड़ाः आर्टिस्टिक योगासन युगल में हरियाणा का स्वर्ण पदक पर कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: राष्ट्रीय खेलों में योगासन की आर्टिस्टिक योगासन युगल की प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।


 रविवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगासन युगल महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा की कुसुम कुमारी, गुंजन की यादव की जोड़ी ने 102.93 अंकों का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, उत्तर-प्रदेश की आर्याशी स्वामी और सिमरन की जोड़ी ने 102.57 अंकों के साथ रजत पदक जीता। जबकि राजस्थान की तरफ से तमन्ना टाक और पायक पाट की जोड़ी ने 100.06 अंकों को प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों की ओर से मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर यहां डीएम आलोक कुमार पांडे, एसएसपी देवेंद्र पींचा, प्रतियोगिता निदेशक डॉ. चंद्रकांत मिश्रा, रचित कौशल, जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्या, उप क्रीड़ाधिकारी अरूण बग्याल, हरीश कनवाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार