मुरादाबाद: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मंडल में चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पूरे मंडल में फिर से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सिविल पुलिस के साथ ही आबकारी अफसरों की संयुक्त टीम बनाई गई है। आईजी ने मंडल के अफसरों के साथ मिलकर प्लान तैयार कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शराब की दुकानों के के साथ ही होटल-ढाबों पर नियमित …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पूरे मंडल में फिर से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सिविल पुलिस के साथ ही आबकारी अफसरों की संयुक्त टीम बनाई गई है। आईजी ने मंडल के अफसरों के साथ मिलकर प्लान तैयार कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शराब की दुकानों के के साथ ही होटल-ढाबों पर नियमित चेकिंग की जाएगी। अवैध तरीके से शराब पिलाने वालों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

मंडल में अवैध शराब का कारोबार काफी फल-फूल रहा है। खासतौर पर रामपुर जिले का शहजादनगर क्षेत्र इस मामले में बदनाम हो चुका है। पुलिस ने कई दफा उस क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ते ही यह कारोबार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लिहाजा आईजी रमित शर्मा ने मंडल के अफसरों संग बैठक कर नियमित अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

होटल-ढाबों पर होगी नियमित चेकिंग
गुरुवार को आईजी ने कार्यालय में बैठक कर नियमित रूप से होटल-ढाबों को चेक करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि सिविल पुलिस आबकारी अफसरों के साथ शराब की दुकानों की भी चेकिंग करेगी। असली-नकली शराब की पहचान के लिए आबकारी विभाग द्वारा बनाए गए एप को डाउनलोड करने के निर्देश दिए। पूरे मंडल में 15 दिन तक नियमित अभियान चलाया जाएगा। बैठक में एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी, एएसपी रामपुर अरुण कुमार सिंह, एएसपी अमरोहा अजय प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी मुरादाबाद कुलदीप मिश्रा और सीओ नगीना राकेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा अन्य अफसर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार