मुरादाबाद : महानगर की हिबा को PM मोदी ने किया सम्मानित, हिंदी पखवाड़े में लिया था हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। महानगर की बेटी हिबा हिमायूं को हिंदी विकास सेवा संस्थान की ओर आयोजित हिंदी पखवाड़ा में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। छात्रा के परिजनों के अनुसार उसको यह सम्मान देश के प्रधानमंत्री ने दिया है।

महानगर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भट्टी स्ट्रीट की रहने वाली हिबा हिमायूं पीएमएस स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। छात्रा हिबा ने बताया कि उसने हिंदी विकास संस्थान की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा में प्रतिभाग किया था। जिसमेंउसने अच्छा प्रदर्शन किया।

छात्रा ने बताया कि उसने हिंदू विकास संस्थान की ओर से राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान दिया गया है। छात्रा व उसके परिजनों का दावा है कि यह पुरस्कार उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : याद रही बस भारत माता, अपनी मां को भूल गए...सुप्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ. प्रदीप शर्मा को मिला कला साधक सम्मान

संबंधित समाचार