कानपुर में लेडीज सूट का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने कारोबारी से 27.44 लाख हड़पे: काेर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

मूलगंज थानाक्षेत्र की घटना, पीड़ित से की अभद्रता

कानपुर, अमृत विचार। मूलगंज थानाक्षेत्र में लेडीज सूट का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने कारोबारी के साढ़े 27 लाख रुपये हड़प कर लिए। पीड़ित कारोबारी भेजे गए माल के रुपये लेने जब दुकान पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता गालीगलौज कर भगा दिया गया। पीड़ित ने आरोपी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यशोदा नगर के शंकराचार्य नगर निवासी अशोक कुमार के अनुसार उनकी आयुष टेक्सटाइल नाम से फर्म चौक में है। जहां पर लेडीज सूट का थोक कारोबार होता है। वर्ष 2014 से पिंकी शूट प्रोपराइटर अनिल चुंग कोपरंगज से व्यापार कर रहा है। अनिल से 2019 तक सही तरह से लेनदेन चलता रहा। 2019 में अनिल चुंग को भेजे गये माल का 37.50 लाख रुपये का माल उधार हो गया। 

कई बार मांगने पर तीन बार मे वर्ष 2022 तक 10 लाख रुपये के आसपास ही दिया गया। उनको अनिल चुंग से 27.44 लाख रुपये के आसपास लेना है। वह बकाया लेने अनिल चुंग की दुकान पहुंच गए तो व्यापारी और उनके कर्मचारियों ने अभद्रता कर गाल-गलौज करते हुए दुकान से भगा दिया। उनका कुल 27,44,185 लाख रुपया हड़प लिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। इस संबंध में मूलगंज इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह के अनुसार न्यायालय के आदेश पर अनिल चुंग और दो तीन व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में बूढ़े को जवान बनाने के नाम पर 35 करोड़ नहीं 30 लाख की हुई थी ठगी: इस तरह हुआ खुलासा, पढ़िये- पूरी खबर...

संबंधित समाचार