Kanpur: भाभी की सूनी गोद भरने को महिला ने चुराई एक माह की बच्ची, पुलिस ने चार घंटे में किया बरामद, लाडली को पाकर खिल उठी मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कोतवाली थानाक्षेत्र में डाकघर से एक महिला के 40 दिन के दुधमुंही बच्ची का एक महिला ने अपहरण कर लिया। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। बच्ची की मां दौड़कर कोतवाली थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी, इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

IMG-20250203-WA0023

अपहरण की घटना को लेकर पुलिस टीमें सक्रिय हुई और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कैमरे खंगालने शुरू किए। जिसके बाद चार घंटे के भीतर पुलिस ने अपहृणकर्ता महिला को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला को जैसे ही अपनी बच्ची सकुशल मिली तो वह फूट-फूटकर रोते हुए उसने चूमने लगी। इसके बाद उनसे पुलिस के कार्य की सराहना की। कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की। जिस पर उसने बताया कि भाभी की सूनी गोद भरने के लिए दुधमुंही बच्ची का अपहरण किया था। 

IMG-20250203-WA0022

कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि नौबस्ता बूढ़पुर मछरिया निवासिनी फरहा नाज ने बताया कि वह अपने 40 दिन की बेटी को लेकर बड़ा चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में आधार का संसोधन कराने पहुंची थी। दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर फॉर्म भरने और टॉयलेट साफ करने को लेकर परेशान थी। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने कहा कि वह बच्ची को संभाले ले रही हैं।

वह अपना फॉर्म भर लें और फिर इसका डायपर चेंज कर दो। इंस्पेक्टर के अनुसार बच्ची की मां अपना आधार संसोधन कराने के काम में व्यस्त हो गई। इसी दौरान आरोपी महिला बच्ची की मां से नजर बचाकर बाहर की ओर भाग निकली। वह जैसे ही फार्म भरकर मुड़ी वैसे ही महिला को न पाकर उसके होश उड़ गए। इस पर पीड़ित महिला फूट-फूटकर रोने लगी। इस पर लोगों ने उससे वजह पूछी तो उसने बच्ची के अपहरण होने की जानकारी दी।

वह दौड़कर कोतवाली थाने पहुंची और जानकारी दी। जिस पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन इंस्पेक्टर पूरे फोर्स के साथ डाकघर पहुंचे और सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। फरहा ने रोते-रोते अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस डाकघर से सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए करीब चार घंटे में चमनगंज तक पहुंची। कोतवाली पुलिस ने चमनगंज पुलिस के साथ महिला के फुटेज को क्षेत्र में दिखाया तो उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने चमनगंज में मो निसार के घर पर भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की तो अफरातफरी मच गई।

इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस ने अपहृकर्ता महिला अफसाना को गिरफ्तार कर दुंधमुंही बच्ची को बरामद कर लिया। अपनी दुधमुंही बेटी को देखते ही फरहा नाज उसे सीने से लगाकर फफक-फफक कर रोने लगी। बोली अब हम तुम्हें किसी को नहीं देंगे, बच्ची मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई थी। महिला को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई। 

इंस्पेक्टर के अनुसार अफसाना ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई की शादी के कई वर्ष बीत गए। लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं हुई है। वह अपने भाई और भाभी की सूनी गोद को भरना चाहती थी। वह भी अपना आधार कार्ड ही बनवाने गई थी, लेकिन अचानक से बच्चा चोरी करने का मौका मिला तो वह चोरी करके भाग निकली, उसकी कोई पहले से योजना नहीं थी।

यह भी पढ़ें- Kanpur IIT में महिला इंजीनियर से यौन शोषण: मोबाइल तो कब्जे में लिया लेकिन आरोपी को मौका दिया, फरार...पुलिस की लापरवाही आई सामने

 

संबंधित समाचार