Lucknow News : युवती को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Lucknow, Amrit Vichar : पारा इलाके में रहने वाली युवती को कार सवार दबंग ने अगवा कर लिया। उसे काकोरी होते हुए सरोजनीनगर तक लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। किसी तरह चंगुल से छूटी युवती ने पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार को वह ड्यूटी से घर पहुंची। कुछ देर बाद उनके साथ काम करने वाला ऋषभ अवस्थी ने उसे कॉल कर पास के एक निजी अस्पताल के पास बुलाया। वहां उसने मुझे रुपये देने के लिए अपनी कार में बैठने को कहा। कहा कि एटीएम से रुपये निकालकर देगा। इसके बहाने काकोरी मोड़ की तरफ से स्कूटर इंडिया की तरफ लेकर गया। जब इतनी दूर लाने के बारे में पूछताछ की तो टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने दुष्कर्म की नियत से कपड़े फाड़ने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी।

ऋषभ कार में बैठाकर उसे अवध चौराहे की तरफ जा रहा था। चौराहे पर जाम होने के कारण मौका लगते ही वह कार से निकलकर भाग गई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पारा सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर कोर्ट ने की संवेदनापूर्ण टिप्पणी

संबंधित समाचार