उत्तराखंड के 38वें राष्ट्रीय खेल में जलवा बिखेरेगी यूपी की महिला हैंडबॉल टीम, तेजस्विनी को मिली कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम का कप्तान एसएसबी की तेजस्विनी सिंह को बनाया गया है। रेलवे की मोना को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश की चयनित टीम की घोषणा सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद की गई। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने टीम के खिलाड़ियों को किट प्रदान की। राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत हैंडबॉल की स्पर्धाएं रूद्रपुर में सात से 11 फरवरी तक खेली जायेंगी। चयनित उत्तर प्रदेश टीम पांच फरवरी को उत्तराखंड के लिए रवाना होगी।
 
उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम
 
तेजस्विनी सिंह-कप्तान, शिवा सिंह, आराधना, सताक्षी (एसएसबी), मोना-उपकप्तान, मोनी चौधरी (रेलवे), सुमन, नैना (वाराणसी), मुस्कान, निक्की चौहान, ज्योति, युक्ता तिवारी (गोरखपुर), राजपति (अयोध्या), राधना (बस्ती), समृद्धि सिंह (इन्कम टैक्स), सपना कश्यप (कानपुर)
मुख्य कोच: अरविंद यादव, 
कोच: अंकिता रत्न,
मैनेजर: परमिंदर सिंह, 
हेड ऑफ डेलीगेशन: विनय कुमार सिंह।
 

संबंधित समाचार