Bareilly: अवैध स्विमिंग पूलों पर कसेगा शिकंजा, चलेगा अभियान...होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार : भू-गर्भ जल विभाग अवैध स्विमिंग पूलों पर कार्रवाई के लिए अगले महीने से सर्वे अभियान शुरू करेगा। अफसरों के अनुसार इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

अभियान के दौरान अवैध स्विमिंग और वाहन धुलाई सेंटरों को चिह्नित किया जाएगा। विभाग की टीमें अलग अलग क्षेत्रों में सर्वे करेंगी। अवैध स्वीमिंग पूल युवाओं के लिए काल साबित हो रहे हैं। नवाबगंज और शहर के कर्मचारी नगर में अवैध स्वीमिंग पूल में नहाते दो युवकों डूबकर मौत हो चुकी है। इस मामले में अवैध पूल सील कर संचालकों पर कार्रवाई की गई थी। विभाग के सीनियर हाईड्रियोलॉजिस्ट सौरभ शाह ने बताया कि जल्द टीमों से सर्वे कराया जाएगा। स्थानीय लोगों से जानकारी ली जाएगी। अवैध स्विमिंग पूल का संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: डीएम ने 7 अपराधियों पर की गुंडा एक्ट की कार्रवाई, 6 महीने के लिए जिला बदर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र की रफ्तार बुलंद... बोले सूर्य प्रताप शाही- 4.32 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च, मिलेट्स पुनरोद्धार से किसान बन रहे आत्मनिर्भर
35 हजार से अधिक केंद्रों पर कल होगी उल्लास-नव भारत साक्षरता परीक्षा, 4.25 लाख प्रतिभागी होंगे शामिल
अलविदा जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर गूंजा गुस्सा! अमेरिका-इजरायल के खिलाफ कल्बे जवाद का तीखा बयान- 'खामेनेई की शहादत सिखाती है...
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के मंत्री का पलटवार, बोले असीम अरुण- कांशीराम की लिखी ‘चमचा युग’ पढ़ लें राहुल 
RAMADAN 2026: अल्लाह की रहमत और गुनाहों से माफी दिलाने वाला महीना है रमजान