मुरादाबाद : ट्रेन से उतरते समय आबकारी विभाग में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मुरादाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 पर सहारनपुर ट्रेन से उतरे आबकारी विभाग में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फर्श पर पड़े सिपाही की शिनाख्त संदीप सिंह (40) पुत्र मनीराम सिंह के निवासी बस्ती मऊ के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ओर परिवार वाले को घटना की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी करने पर पुलिस ने बताया, संदीप सिंह जिला संभल में गन्नौर में आबकारी विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात था। वह मंगलवार सुबह सहारनपुर से ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लभभग 10.30 बजे के समय उतरा था। तभी अचानक गेट नंबर-2 पर चलते चलते गिरकर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे परिवार में अपनी पत्नी ममता ओर इकलौते बेटे को छोड़ गया है। मुख्य आरक्षी संदीप की मौत की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : पति के बाहर जाने पर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, ढाई लाख रुपए भी ले गई...चार साल से चल रहा था अफेयर
