कानपुर में दबंगों ने शराब के रुपये न देने पर बेरहमी से पीटा: पेशाब पिलाने की धमकी भी दी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के नानकारी निवासी एक युवक को इलाके के दबंग ने शराब के रुपये न देने पर बेरहमी से पीट दिया। आरोपित पर पीड़ित को फोन कर पेशाब पिलाने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

नानकारी निवासी अमित सिंह पांच जनवरी को इलाके के शराब ठेके में थे। इसी दौरान इलाके के लोहा सिंह वहां पहुंचे। लोहा सिंह ने अमित से शराब पीने के लिए रुपये मांगा। इनकार करने पर लोहा सिंह ने गोलू गंजा और अन्य साथियों के साथ मिलकर अमित को बेरहमी से पीट दिया।

इस दौरान सिर पर ईट मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। आरोप है कि लोहा सिंह ने अमित को फोन कर उसे पेशाब पिलाने की धमकी भी दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर दक्षिण के मोहल्लों को 10 दस दिन बाद मिलेगा पानी: अभी ढाई लाख आबादी के सामने जलसंकट

संबंधित समाचार