आगरा: पति ने नहीं दिलाई हाई हील्स वाली सैंडल, तो थाने पहुंची नवविवाहिता, आई तलाक की नौबत

आगरा: पति ने नहीं दिलाई हाई हील्स वाली सैंडल, तो थाने पहुंची नवविवाहिता, आई तलाक की नौबत

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक कपल में हाई हील्स को लेकर लड़ाई हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। लेकिन मामले यहां शांत नहीं हुआ और बात तलाक तक पहुंच गई। अब पुलिस ने दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा है। 

दरअसल उत्तर प्रदेश के आगरा में एक साल पहले कपल की शादी हुई थी। 2024 में दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं युवती को ऊंची हील्स की सैंडल पहनने का शौक है। ऐसे में शादी के बाद उसने पति से हाई हील्स सैंडल दिलाने की मांग की। 

पति ने पत्नी की यह डिमांड नहीं मानी तो दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। कई दिनों तक दोनों में अनबन चलती रही। पति को लगा कुछ समय में पत्नी हाई हील्स की जिद छोड़ देगी, लेकिन मामला बढ़ता चला गया और मारपीट की नौबत आ गई।

घर छोड़कर मायके गई पत्नी

हाई हील्स पर विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया। अब वो पिछले 1 महीने से अपने मायके में रह रही है। यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों कपल को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने की जिद पर अड़े थे। आखिर में पुलिस ने दोनों को काउंसलर के पास भेजा है।

दोनों की हुई काउंसलिंग

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ सतीश खिरवार के अनुसार 2024 में कपल की शादी हुई थी। दोनों आगरा के रहने वाले हैं। पति ने कहा कि पत्नी हिल वाली सैंडल पहनने की जिद करती है, पत्नी पिछले एक महीने से मायके में रह रही है। मामला सामने आने पर दोनों को समझा दिया गया है। दोनों में राजीनामा करा दिया गया है।

ताजा समाचार

भारत या पाकिस्तान...कौन सी टीम बेहतर? पीएम मोदी ने कर दिया साफ, बेस्ट फुटबॉलर का नाम भी बताया
BCCI की चिकित्सा टीम के प्रमुख नितिन पटेल ने दिया इस्तीफा, सीओई में हो सकते हैं बदलाव 
बहराइच: जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे
जल्द रिलीज होगा सनी देओल की फिल्म 'जाट' का ट्रेलर, 'कन्नप्पा' से सामने आया अक्षय कुमार का लुक 
Lucknow University से ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग करने का सुनहेरा मौका, कोर्सेस में शुरू एडमिशन, लिंक पर क्लिक कर Direct करें अप्लाई 
बदायूं: खेतों में सूअर और गोवंश कर रहे मक्के की फसल बर्बाद, ग्रामीणों में भय